फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के आठ और मुकदमों में कोर्ट ने जारी किया रिहाई परवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के आठ और मुकदमों में कोर्ट ने रिहाई के परवाने जारी कर दिए हैं। इस तरह अब तक 17 मुुकदमों में रिहाई के परवाने जारी हो चुके हैं। सभी परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज सहित जिले के विभिन्न थानों में 45 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से दो मुकदमों में नामजदगी झूठी पाई जाने पर खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद 43 मुकदमे बचे, ये मामले कोर्ट में चल रहे हैं।
26 फरवरी 2020 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां के साथ सीतापुर जेल में करीब 23 माह से बंद हैं। अब्दुल्ला आजम के 43 मामलों में पहले ही जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को उनके अधिवक्ता के द्वारा आठ मुकदमों में जमानती एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल किए गए। इसके बाद कोर्ट ने रिहाई के परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिए हैं। वहीं, मंगलवार को भी नौ मुकदमों में रिहाई परवाने जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें