फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध प्लॉटिंग पर चली आरडीए की जेसीबी

Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलवाई। इस दौरान निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्राधिकरण अधिकारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

आरडीए की टीम ने सैंजनी नानकार पहुंचकर घेर तोंगा खां निवासी मुमताज खां, इकराम खां, मोहसिन खां द्वारा विकसित की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। टीम ने यहां पर 2.081 एकड़ भूमि में अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। आरडीए की ओर से पहले ही इनको नोटिस जारी किया गया था। इसके अतिरिक्त बमनपुरी निवासी गुड्डू, आयाज, हनी द्वारा बमनपुरी में लगभग 36,000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को भी जेसीबी के जरिए ध्वस्त किया गया। इस दौरान तहसीलदार रणबीर सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार शिशौदिया, रवि शंकर, ओम प्रकाश मालवीय के साथ ही पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें