फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए ने सील किया निर्माणाधीन मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिना अनुमति निर्माण कार्य करने पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की गई है। आरडीए ने निर्माणाधीन मकान सील कर दिया है। यह कार्रवाई नोटिस का जवाब न मिलने पर की गई है।
विज्ञापन

शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य चल रहे हैं। लोग बिना नक्शा पास कराए ही मकान और दुकान का निर्माण करा रहे हैं। यहां तक कि बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही है। ऐसे में रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला गंगापुर आवास विकास का सामने आया है, जहां ग्रीनवुड स्कूल के पीछे चन्द्रपाल के मकान का निर्माण हो रहा था। भूतल एवं प्रथम तल का काम पूरा हो गया। हालांकि, इससे पहले आरडीए ने चन्द्रपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन चन्द्रपाल ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया। इसके बाद मंगलवार को आरडीए ने निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। मकान सिविल लाइंस पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया है। सचिव बैजनाथ ने बताया कि आरडीए की ओर से अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें