रामपुर। चीन में इन दिनों कोरोना का प्रकोप है। कोरोना वायरस की वजह से सैकड़ों की मौत हो चुकी है और हजारों इसकी चपेट में हैं। दूसरे देशों के रहने वाले लोग वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। चीन में रहने वाले रामपुर के लगभग 46 लोग वापस भी आ गए हैं। चीन के बुहान में रामपुर का एक परिवार अभी भी फंसा हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया पर संदेश डालकर वहां से निकालने की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र केे मोहल्ला शिवापुरम निवासी नेेेहा यादव की शादी डेढ़ साल पहले आशीष यादव से हुई थी। आशीष चीन में प्रोफेसर हैं। शादी के कुछ समय के बाद नेहा भी वहां चली गई थी। तभी से यह दंपती वहां पर रह रहे है।लेकिन पिछले कुछ दिनों से काफी दिनों से वहां पर कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है।जिसमें रामपुर जिले के करीब 46 लोग भी मौका पाकर वहां से चले आए थे। लेकिन यह परिवार अभी वहां पर फंसा हुआ है।इन लोगों ने कुछ दिन पहले परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए आप बीती सुनाई थी।उसके बाद से यह लोग सोशल मीडिया के सहारे अपनी फोटो और शिकायत डालकर यहां से निकालवाने की गुहार अधिकारियों से लगा चुके हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई तैयार नहीं है। यह लोग और इनके परिजन काफी परेशान चल रहे हैं। नेहा के परिजनों ने इस मामले में केंद्रीय विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उनको वहां से स्वदेश लाया जाए क्योंकि वहां पर अभी आवाजाही पर रोक है।