फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 25 Feb 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने कई बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि जब युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद अली, उसके पिता रहीम बख्श और मां खैरुल निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें