फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की गंदी नजर: बाथरूम में नहा रही विवाहिता की बनाई वीडियो, ब्लैकमेल की धमकी देकर करता रहा गंदी हरकत

Tue, 31 Oct 2023 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

शहजादनगर पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाथरूम में नहा रही एक विवाहिता की पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर युवक ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस से की तो कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने अपने अधिवक्ता अनिल कुमार के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन


इसमें उसने आरोप लगाया कि वह बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस का ही युवक उसके घर में आ गया और उसकी नहाते हुए वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के बाद उसने उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकायत शहजादनगर पुलिस से की लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।

इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत पति ने खाया जहर

पत्नी के प्रेम प्रसंग के आहत पति ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पति का उपचार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का गांव में ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर पति और पत्नी में रविवार को विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर सोमवार शाम को फिर से पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नगर शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया। हालांकि जब इस प्रकरण में कोतवाल अनुपम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें