शाहबाद में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को सुहावा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बरेली निवासी शिशुपाल की मौत हो गई। उसके चचेरे भाई आशीष और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई समेत दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा सुहावा गांव के पास हुआ। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी शिशुपाल उर्फ सूरजपाल (24), अपने चचेरे भाई आशीष और गांव के ही आकाश के साथ बाइक से शाहबाद स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सुहावा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र सड़क पर कई मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में शिशुपाल उर्फ सूरजपाल की मौत जबकि आशीष और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।