रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी नाजिम (25) और बाइक पर पीछे बैठा शमशाद (15) की धनोरा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार दोनों सोमवार देर रात करीब बारह बजे के आसपास होटल बंद करने के बाद गांव जा रहे थे।
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के रामबाग रोड स्थित ब्रह्म बाजार पुलिस चौकी के सामने बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक बुलेट बाइक को दूर तक खींच ले गया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी व दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नाराज लोगों ने कार सवार को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को सीता रोड पंजाबी काॅलोनी निवासी आशीष वार्ष्णेय दोपहर करीब 12 बजे अपने भाई गौरव वार्ष्णेय के साथ बुलेट बाइक से रामबाग धाम की ओर जा रहे थे।