रामपुर जिले में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में लव्यांश (2) गिर गया। बेहोशी की हालत में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। मंगलवार दोपहर शाहबाद के रम्पुरा गांव निवासी विनय का बेटा लव्यांश (2) खेल रहा था। इस दौरान वह पानी से भरी बाल्टी के पास जा पहुंचा।
पानी से भरी बाल्टी में अक्सर छोटे-छोटे बच्चे खेलने लगते हैं। खेलते समय बच्चे सर के बल पानी में गिर जाते हैं। जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। हालांकि कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।
जिनकी पानी की बाल्टी के पानी में डूबकर बच्चों की मौत भी हो गई है। परिजनों की नज़र अंदाज़ी कभी-कभी भारी पड़ जाती है। हमेशा छोटे बच्चे जिस घर मे हो उन घरों में बाल्टी में पानी भरके न रखें।