सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में सुनवाई हुई। कोर्ट में दो जांच अधिकारियों ने गवाही दी। अब्दुल्ला हरदोई जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।
दो पैन कार्ड मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो विवेचकों ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। जिरह के लिए कोर्ट ने 26 फरवरी की तारीख तय की है। इस दौरान सपा नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरदोई जेल जुड़े। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। इस मामले की विवेचना करने वाले विवेचक दरोगा प्रवीन कुमार कटारिया और ऋषिपाल सिंह ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी व भाजपा नेता के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में दोनों गवाहों से जिरह के लिए कोर्ट ने 26 फरवरी की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से जुड़े।