फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: काम करने ट्रेन से अंबाला जा रहा था युवक.. गिरने से जान गंवाई, चेन पुलिंग कर सालों ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 22 Feb 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बदायूं से काम करने अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेन में बैठे युवकों ने चेन पुलिंग कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाला राजीव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलक में जनपद बदायूं से काम करने अंबाला जा रहे युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। उसके साथ जा रहे साले ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।

विज्ञापन


जनपद बदायूं के ग्राम गूदरा गंज, बुटला दौलत, थाना उझानी निवासी राजीव (27) अपने दोनों सालों के साथ अंबाला काम करने जा रहा था। उसके साले धर्मवीर ने बताया कि वह ट्रेन के गेट पर बैठे हुए थे। बुधवार रात 11 बजे ग्राम क्योरार और मिलक के बीच वह ट्रेन से गिर गए। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया गया। इसके बाद घायल अवस्था में पड़े राजीव को उठाकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। धर्मवीर ने बताया कि तीनों पंजाब के अंबाला में एक फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करते हैं। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें