फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: मिलक में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे भाई की मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग गांव से दिल्ली जा रहे थे। आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मिलक में वाहन की टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे और तहेरे भाई थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिलक में सोमवार की देर रात हाईवे पर स्थित धनेली उत्तरी के निकट तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों गांव जिगनिया थाना खुदागंज शाहजहांपुर निवासी थे। उनकी पहचान रजनीश पुत्र धर्मपाल (26) और बबलू पुत्र डालचंद (25) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें