भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत नड्डा और योगी ने कीं सभाएं
लोकसभा चुनाव में प्रचार के मामले में सभी दलों से भाजपा आगे चल रही है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर में जनसभा कर चुके हैं।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और अन्य स्टार प्रचारक आ चुके हैं। यहां पर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने डेरा डाल रखा है।
हमारी तैयारी बहुत मजबूत है। बूथ स्तर से लेकर जनता के बीच संगठन के लोग मेहनत कर रहे हैं। कैडर कैंप चल रहे हैं। हमारा संगठन पहले से ही मजबूत है। हमारी नेता मायावती सोमवार को मुरादाबाद में होंगी। वहां आसपास की सभी सीटों के लिए रैली हो रही है।
-प्रमोद सागर निरंकारी, बसपा जिलाध्यक्ष
सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी के फैसले के साथ हैं। बड़े नेताओं के कार्यक्रम ऊपर से ही तय होते हैं। अभी प्रचार में तीन दिन का समय बाकी है।
- अजय सागर, सपा जिलाध्यक्ष
आज शाहबाद में जनसभा करेंगे निरहुआ
आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी स्टार रामलाल यादव निरहुआ सोमवार को शाहबाद पहुंचेंगे। भोजपुरी स्टार करीब 11 बजे नगर के रामलीला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं।