फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: घूमने जा रहे थे नैनीताल, पेड़ से टकराई मिनी बस, चालक की मौत

Thu, 25 Nov 2021 11:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चालक हिमांशु की मौत हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली निवासी हरियाणा की एक निजी कंपनी कर्मियों को नैनीताल-मुक्तेश्वर यात्रा पर ले जा रही मिनी बस अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा की एक निजी कंपनी में कार्यरत 10 कर्मी नैनीताल-मुक्तेश्वर भ्रमण के लिए मिनी बस से जा रहे थे। मिनी बस अजीमनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत बस में सवार सभी दस लोग घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चालक हिमांशु की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में आदित्य, राकेश, नवनीत, रोहित, अविनाश, देवेंद्र, हिना, गोविंदा, अनुभव और अभिनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस घायलों के पते व उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यात्रियों के दिल्ली नागलोई क्षेत्र के होने की बात कही जा रही है। पुलिस प्रारंभिक रूप से हादसे की वजह को लेकर चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें