फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दहेज में कार न मिलने पर बरात लाने से किया इनकार, रोती रह गई दुल्हन...चार लोगों के खिलाफ केस

Sun, 05 May 2024 04:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

दहेज में कार नहीं मिलने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत के बाद चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में शादी से कुछ दिन पहले युवती के परिजनों से ससुरालियों ने स्कार्पियो कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। पुलिस युवती के मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीण ने पटवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि उसकी बेटी का विवाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दीपक के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद टीके की रस्म में ही लड़की पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये दहेज के लिए दे दिए थे। शादी मई में होनी तय थी।

आरोप है कि दीपक और उसके परिवार वालों ने कार न मिलने पर शादी से मना कर दिया। कहा कि जब तक कार नहीं मिलेगी, तब तक बरात नहीं आएगी। इसके बाद युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक, नरेश, रामपाल और रामपाल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बरातघर से चोरी हुई बाइक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बिलासपुर नगर के मोहल्ला बिसारत नगर निवासी तालिब अहमद के अनुसार उनकी नगर में किराने की दुकान है। शुक्रवार को उनके भाई की शादी अहराे तिराहे के समीप एक बरातघर में थी। वह सभी कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे। उनकी बाइक बरातघर के बाहर खड़ी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक अज्ञात चोर उनकी बाइक को चुरा कर ले गया। बाइक गायब देखकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक व्यक्ति बाइक चुराकर ले जाता दिखाई दिया। तालिब ने पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें