फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आपरेशन परवाह में रामपुर पुलिस ने मारी बाजी

Fri, 13 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बरेली जोन में चलाए गए डिजिटल रोड सेफ्टी ऑपरेशन परवाह में रामपुर ने बरेली जोन में पहला स्थान हासिल किया है, जिस पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली रमित शर्मा ने रामपुर की सोशल मीडिया टीम सम्मानित किया है।
विज्ञापन

बरेली जोन में डिजिटल रोड सेफ्टी ऑपरेशन परवाह चलाया जा रहा है। इसके तहत सोशल मीडिया की शक्ति से बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर को बदलने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। इस अभियान को डिजिटल के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश गया है। बरेली जोन मुख्यालय पर आयोजित पुलिस सोशल मीडिया टीमों के सम्मान समारोह में एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस के परवाह डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में बरेली जोन में जनजागरूकता की नई मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया के जरिये चलाए गए डिजिटल सशक्त अभियान की बदौलत सड़क सुरक्षा का संदेश एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया।
जनपद रामपुर की सोशल मीडिया टीमों ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान की सराहना करते हुए एडीजी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली नकारात्मकता को सकारात्मक अभियान के जरिए जवाब देना आवश्यक है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि रामपुर पुलिस ने आपरेशन परवाह के तहत बेहतर काम किया है,जिस पर जोन में रामपुर पुलिस ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


-
वॉट्सएप ग्रुप और फील्ड एक्टिविटी से बनी प्रभावी रणनीति
रामपुर के सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत थाना स्तर पर वॉट्सएप ग्रुप बनाकर और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से हुई एवं पुलिस की टीमों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, खेल मैदान और सामाजिक आयोजनों में जाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर आकर्षक क्रिएटिव्स और स्लोगन के जरिए विशेष रूप से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
-
इनको किया सम्मानित
प्रथम पुरस्कार- जनपद रामपुर, निरीक्षक जयवीर सिंह, उप निरीक्षक अजय शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल गिल, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, अंकुर तोमर, रजनीश सिंह, शशिपाल, दीपक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें