ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शालाबाग में एसएसबी और वन विभाग ने संयुक्त रूप से पौध रोपण अभियान चलाया। सराहन के शालाबाग एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर परिसर में आयोजित पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी कमांडेंट सुनील कुमार ने किया।
अभियान में मुख्यातिथि कमांडेंट सुनील कुमार, एसएसबी के अधिकारी, जवानों और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र में देवदार के 200 पौधे रोपे। इसके बाद पर्यावरण के महत्व पर कमांडेंट और रेंज ऑफिसर ने विस्तार से जानकारी दी।
अभियान में रेंज आफिसर सराहन राजकुमार, सहायक कमांडेंट कर्ण चौहान, निरीक्षक हरदयाल, बीओ कुंदन नेगी, बीओ सतीश कुमार, वनरक्षक सुनील कुमार, विजय सिंह, परमार सिंह, सुनील कुमार, राजेश्वर कुमार, देवेंद्र, उषा, मोनिका, लीला, प्रतिमा, सपना, बबीता, अनिता और सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत उपप्रधान संजय जिंटू के साथ मिलकर पौधरोपण किया। अभियान में बिश्म चौहान, वेद चौहान, हरीश, सुशील नेगी, अमित, विशाल, संजीव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।