फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल के थाना में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। जुब्बल के थाना गांव के समीप सोमवार देर शाम कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम उस समय हुआ जब कार एचपी 10बी-2570 सरस्वती नगर से थाना गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक ही सवार था।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल चालक को घटनास्थल से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ ले जाया गया। मगर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की की पहचान सुदेश कुमार (45) गांव थाना (कोटी) तहसील जुब्बल के रूप मे हुई है। डीएसपी रोहडू़ सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें