फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: युवती से छेड़खानी का वीडियो बनाया, रिश्ता तय हुआ तो ससुराल भेज दिया फोटो... इस वजह से टूट गया रिश्ता

Thu, 22 Feb 2024 02:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के केमरी में युवक ने दसवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। रिश्ता तय होने के बाद उसे युवती ससुराल भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केमरी क्षेत्र में एक युवती का अश्लील फोटो भेजकर शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव का युवक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन जबरदस्ती घर में घुसकर उसने अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद आरोपी युवक लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी बेटी कक्षा दस की छात्रा है। गांव का ही एक युवक बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। किशोरी द्वारा परिजनों को बताया तो उन्होंने आरोपी के परिजनों से मामले की शिकायत की।

जिसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और किशोरी को परेशान करने लगा। आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी के जबरन अश्लील फोटो खींच लिए और किशेारी को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। रिश्ते के बाद बेटी की दो साल बाद शादी तय की गई।
विज्ञापन


आरोपी ने बेटी का अश्लील फोटो ससुराल में भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी युवक पीड़ित व परिजनों से गाली गलौज कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। शादी न करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत थाना पुलिस से की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें