ज्यूरी पंचायत प्रधान अपनी मौजूदगी में स्कूल को सेनेटाइज करवाते
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। संक्रमण का मामला आने के बाद जहां शिक्षक को आईसोलेट कर दिया गया है तो वहीं स्कूल को एहतियातन दो दिन तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया गया। शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने से विद्यार्थियों समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग शिक्षक के संपर्क में आए अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों के सैंपल भी एकत्रित करेगा।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें एक शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने स्कूल को 2 दिनों के लिए बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय पंचायत प्रधान को स्कूल परिसर को सैनिटाइज करने को कहा है। इसके बाद स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
स्कूल खुलने के बाद सभी शिक्षकों और छात्र-छात्रों के टेस्ट किए जा सकते हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य देवराज और दीपक मौजूद रहे। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक और विद्यार्थियों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है हाल ही में किन्नौर के एक स्कूल के दो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जबकि केंद्रीय विद्यालय का एक शिक्षक भी संक्रमित निकला था।