रामपुर। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को पैनकार्ड मामले में सात साल की सजा हुई है। आजम ने कोर्ट से ए कैटेगरी की जेल की मांग की है, जबकि रामपुर जेल बी कैटेगरी में आती है। सोमवार रात आजम ने घर से कंबल की मांग की। जब जेल प्रशासन ने उनसे मना किया तो आजम खां नाराज हो गए।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला ने घर से कंबल की मांग की थी। परिवार के लोग उन्हें रात में कंबल देने भी पहुंचे, लेकिन जेल नियमों के अनुसार उन्हें वापस कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर जेल बी कैटेगरी की है।
आजम को सोमवार को जेल में बना खाना दिया गया। मंगलवार को भी उन्हें जेल में बना ही खाना दिया गया। उन्होंने खाना खाया। उधर, जेल सूत्रों के अनुसार आजम ने जेल स्टाफ से घर के कंबलों की मांग की थी। मना करने के दौरान आजम जेल स्टाफ पर नाराज भी हुए। आजम बैरक नंबर एक में बंद हैं।