फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम खां के जेल जाने के बाद करीबियों पर मुसीबत, आयकर विभाग की टीम का ठेकेदारों के घर पर छापा

Fri, 27 Oct 2023 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आजम परिवार के जेल जाने के बाद उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। आयकर विभाग ने रामपुर में छह से अधिक लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी लोग ठेकेदार बताए जाते हैं। वह लंबे समय से सपा नेता के साथ जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन
रामपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के निशाने पर फिर से सपा नेता आजम खां आ गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह शहर में सपा नेता के करीबी ठेकेदारों के करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान हड़कंप मच गया। टीम लगातार लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता आजम खां काफी समय से हैं। पिछले माह विभाग की टीम ने सपा नेता आजम खां और चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद के यहां कार्रवाई की थी। करीब साठ घंटे की छापेमारी के बाद टीम वापस चली गई थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी को खंगाला था।
विज्ञापन

अब आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता के करीबी ठेकेदार निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की छह टीमों ने शहर में ठेकेदारों के यहां छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के माला रोड स्थित सपा नेता के करीबी ठेकेदार फरहत अली खां के यहां कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम सुबह से ही जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां में भी दो ठेकेदारों के यहां छापेमारी की गई है। इसी तरह टीम ने शहर के अन्य तीन स्थानों पर छापेमारी की है। टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है। यह ठेकेदार पिछले काफी समय से निशाने पर हैं। इन ठेकेदारों ने गांधी समाधि, शहर के चार गेटों के साथ ही मुख्य भवनों के निर्माण कराए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें