फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दुखद हादसा: मां के पीछे दौड़ीं बच्चियां, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत, चीख सुनकर बेहोश हुई विवाहिता

Sat, 18 Jan 2025 06:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक

सार

रामपुर के मिलक क्षेत्र में मां के पीछे-पीछे दौड़ रहीं दो मासूम बहनें अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे दोनों की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की माैत हो गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले में मिलक क्षेत्र में शनिवार शाम दो मासूम बहनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों बेटियां अपने ननिहाल मेहंदीनगर गांव में थीं। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मौके पर आसपास गांव वालों की भीड़ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है खाना बनाने के लिए सूखी लकड़ियां लेने उपासना रेलवे ट्रैक पार कर जंगल की तरफ जा रही थीं। उन्हें जाता देख पीछे-पीछे उनकी दो वर्षीय पुत्री पीहू और चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी भी दौड़ रही थीं। उपासना रेलवे ट्रैक पार कर चुकी थीं लेकिन बेटियां पीछे रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ट्रैक पर आते ही बरेली से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस आ गई। उसकी चपेट में आकर दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना को देखकर उनकी मां बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि लोहा निवासी देव कुमार कश्यप पत्नी व दोनों बेटियों के साथ गांव मेहंदी नगर स्थित ससुराल आए हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें