रामपुर जिले में गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुए मुठभेड़ में आरोपी के पांव में गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
सैफनी क्षेत्र के रवाना गांव के जंगल में गोतस्करी की फिराक में घूम रहे मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बहार आलम की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। सैफनी पुलिस बुधवार देर रात थाना ग्राम दिव्यानंगला को जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम दिव्यानंगला की ओर से एक व्यक्ति बुलेट से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको टार्च की रोशनी देकर रोकने का प्रयास किया गया। बुलेट सवार तेज रफ्तार के साथ वापस ग्राम रवाना पट्टी की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बुलेट ने सवार फायर कर दिया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक बुलेट बरामद हुई। पुलिस ने घायल को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी बहार आलम रवाना गांव के जंगल के बारे में घूम फिरकर गोकशी करने के लिए स्थान देखने आया था। मौका देखकर गोवंश पशु को पकड़कर उसका वध करके मांस बेचने का काम करता है। उस पर मुरादाबाद, संभल, औरैया और रामपुर समेत विभिन्न थानों में बीस मुकदमे दर्ज हैं।