फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाला शव

Fri, 17 May 2024 02:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में नहाने के दौराने युवक तालाब में डूब गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गोताखोरों ने मौके पर पहुंचे युवक का शव निकाला। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
रामपुर में जान गंवाने वाला दिव्यांग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी दिव्यांग मजदूर पप्पू (42) जंगल में स्थित तालाब में नहाने उतर गए। गहराई में जाने से मजदूर की डूबकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह पप्पू मजदूरी करने गए थे। 

विज्ञापन


दोपहर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मतवाली के गैराबाद गांव के जंगल में स्थित वैसराय मियां अथवा गोले वाले तालाब में उतर गए। पप्पू कपड़े पहने-पहने ही नहाने लगे। अचानक मजदूर डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा।

पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए, लेकिन तालाब गहरा होने के चलते कोई अंदर नहीं घुसा। सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ अतुल कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से मजदूर की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


चार घंटे बाद गोताखोरों ने मजदूर का शव निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  

एक हाथ से दिव्यांग था पप्पू 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पप्पू एक हाथ से दिव्यांग था। डूबते समय उसने तैरकर बाहर आने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और गहरे पानी चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पप्पू की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें