फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: थाने से 300 मीटर दूर हुई वारदात, युवक के सिर पर मारी गोली, हथियार लहराकर नकाबपोश हुए फरार

Wed, 27 May 2026 02:22 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राम रहीम पुल पर नकाबपोश युवकों ने सत्यवीर के सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर में युवक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राम रहीम पुल पर मंगलवार रात बाइक सवार दो युवकों ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर मंगलवार रात अपने साथियों मगरमऊ निवासी कैलाश और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सुमित के साथ बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम रहीम पुल पर पीछे से आए नकाबपोश दो बाइक सवार युवकों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी।

गोली कान के पास सिर में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुल पर जाम लग गया। घायल को उसके साथी तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवक सत्यवीर को कान के पास गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है और उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही।

राम रहीम पुल पर हुई यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली से करीब 300 मीटर दूरी पर हुई। पुल के पास पुलिस पिकेट भी रहती है और कुछ दूरी पर शहर विधायक का आवास भी है। पॉश इलाके में हुई फायरिंग से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

गोलीकांड से बेखबर रही पुलिस, खुलवाती रही जाम
मंगलवार रात गोलीकांड के बाद राम रहीम पुल पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर ज्वाला नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। उस समय पुलिस को गोली चलने की जानकारी नहीं थी। बाद में किसी ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी, जिसके बाद अफसरों को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें