फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दो डंपरों के बीच फंसी कार, बच्चे समेत दो की माैत, पुलिस और लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाले घायल

Mon, 19 Jan 2026 12:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर में हुए सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की माैत हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रामपुर में सड़क हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते लोग और पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। रुद्रपुर की दक्ष कॉलोनी निवासी नूतन (56) पत्नी समरजीत, सूर्य प्रताप (30) पुत्र समरजीत और गिरीश कुमारी पत्नी रविंद्र सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


मुरादाबाद की सम्राट कॉलोनी निवासी ऋतिक अरोड़ा (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें