फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: सांड़ ने बाइक सवार को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नीचे आने से मौत

Thu, 16 May 2024 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में सांड़ ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। इससे वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला शफीक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी बाइक सवार शफीक उर्फ शानू (25) सांड़ की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी शफीक उर्फ शानू साउथ अफ्रीका में कार्य करता था। ईद के मौके पर वह घर आया था।

विज्ञापन


बुधवार को किसी कार्य से घर से निकला था और बादली से घर आ रहा था। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने सांड़ ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रामपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

बड़े भाई की साउथ अफ्रीका में हुई थी मौत

पांच भाइयों में सबसे छोटे शानू की आवारा पशु की टक्कर से मौत से परिवार में मातम है। इससे पहले शानू के सबसे बड़े भाई की लगभग तीन वर्ष पूर्व साउथ अफ्रीका में मौत हो गई थी। लंबी जद्दोजहद के बाद उनका शव टांडा आया था।

हरियाणा के झज्जर में शाहबाद के राजमिस्त्री की मौत

हरियाणा के झज्जर में शाहबाद निवासी बबलू मौर्य (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बांस पर रस्सी में टंगा मिला। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक का शव शाहबाद पहुंचा और बुधवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी बबलू मौर्य अपनी पत्नी नीलम और एक बेटा और बेटी के साथ हरियाणा के झज्जर में राजमिस्त्री का काम करते थे। ग्रामीणों के अनुसार राजमिस्त्री जहां झज्जर में रहते थे। उनका शव मंगलवार को निर्माणाधीन कमरे में बांस के सहारे रस्सी से लटका मला।

झज्जर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। सूचना के बाद मृत राजमिस्त्री के परिजन भी शाहबाद से झज्जर पहुंच गए थे। बुधवार शाम को मृतक का शव मधुकर पहुंचा और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें