फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: रेलवे ने नवाबों के समय में बना ब्रिज तोड़ा, बरेली-मुरादाबाद से आई थी टीमें, बदले मार्ग से चली ट्रेनें

Thu, 16 May 2024 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रेलवे ने रामपुर में बने पुल को ध्वस्त कर दिया है। इसके लिए बरेली और मुरादाबाद से टीम पहुंची थी। जल्द ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिससे लोगों को और सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
रामपुर में पुल को तोड़ते रेलवे कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के ध्वस्तीकरण का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसके चलते करीब साढ़े छह घंटे तक स्टेशन से ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर और लालकुआं मुरादाबाद पैसेंजर रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं नई दिल्ली-काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रामपुर रेलवे स्टेशन पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज को सुरक्षा के चलते रेलवे ने धवस्त करने का निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार को फुट ओवरब्रिज को ध्वस्त करने के लिए बरेली और मुरादाबाद की टीमें रामपुर पहुंचीं। इसके लिए साढ़े छह घंटे का ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते लखनऊ, दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें 1:40 बजे के बाद गुजारी जाएंगी। 

सौ साल से ज्यादा पुराना है फुट ओवरब्रिज

100 साल से ज्यादा पुराने फुट ओवरब्रिज को बृहस्पतिवार को ध्वस्त किया गया। नवाबों के समय में बना यह ब्रिज तोड़ने के बाद नए पुल का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के बाद इस पुल का एक छोर स्टेशन के बाहर तक रहेगा जहां पर एक्सीलेटर लगाया जाएगा। दूसरा छोर रेलवे कॉलोनी तक जाएगा। साथ ही लिफ्ट भी लगाई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 और 3 पर जल्दी पहुंचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें