फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर–बाजपुर मार्ग चौड़ीकरण में सुस्ती, गड्ढे बन रहे हादसों की वजह

Thu, 15 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में चार वाहन पलटे, एक युवक की जा चुकी है जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। रामपुर–बाजपुर स्टेट हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य की धीमी रफ्तार अब आमजन के लिए खतरा बनती जा रही है। सड़क के दोनों ओर करीब एक मीटर से अधिक गहरी खोदाई कर दी गई है, जिससे खासकर घने कोहरे और रात के समय सड़क का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है। मामूली चूक पर ही हादसे हो रहे हैं। बीते एक माह में इस मार्ग पर चार वाहन पलट चुके हैं, जबकि जामिनगंज गांव के पास पीपलसाना निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है।
चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही ठीक से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। कुछ स्थानों पर रेत से भरे बोरे रखे गए हैं, लेकिन कोहरे और अंधेरे में वे दिखाई नहीं देते। इसी लापरवाही के चलते बीते दो दिनों में एक डंपर और एक ट्रॉली पलटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सौभाग्य से इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोहरे में गड्ढे नजर नहीं आते। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे भारी वाहन तक पलट रहे हैं। रामपुर से स्वार तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कुछ हिस्सों में पूरा हो चुका है, लेकिन कई स्थानों पर कार्य में बरती जा रही सुस्ती लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने और कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

फोटो आरिफ अंसारी
लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह चौड़ीकरण कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण कराए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं। -आरिफ अंसारी, ग्राम प्रधान समोदिया
-
फोटो मोहम्मद आलिम
इन दिनों गन्ने से लदे भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है। ऐसे में चौड़ीकरण का कार्य पूरी तरह से युद्ध स्तर पर किए जाने की जरूरत है। इसके बाद रोड के गड्ढों को शीघ्र भरा जाए ताकि राहगीरों को हादसों से बचाया जा सके। -मोहम्मद आलिम, जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी

फोटो असलम खां
नरपतनगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा नाले का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। नाला निर्माण का कार्य जल्दी पूरा कराया जाए। -असलम खां, समाजसेवी, स्वार
विज्ञापन



चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, वहां शीघ्र आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके। -अमित तेजान, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें