फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दुष्कर्म से आहत बीए की छात्रा ने निगला जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 10 Feb 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

दुष्कर्म से आहत होकर जहर निगलने वाली रामपुर की छात्रा की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म से आहत होकर जहर खानी वाली छात्रा (19 वर्षीय) की 12 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। पुलिस आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


शहजादनगर थाना क्षेत्र के चौकी धमोरा के एक गांव निवासी किसान की बेटी 27 जनवरी को कॉलेज गई थी। वह बीए की छात्रा थी। वापस लौटते समय रास्ते में उसी के गांव के रहने वाले देवेंद्र ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घर पहुंचने के बाद रात में छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया गया था, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा को भी बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती की मौत के बाद मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें