फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: एंटी करप्शन टीम का छापा.. सीएमओ कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, तीन हजार की ले रहा था रिश्वत

Mon, 24 Jun 2024 02:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पेशे से वकील सैदनगर निवासी ने एंटी करप्शन टीम को रिश्वत लेने की शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई कर संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
रामपुर में रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में छापा मारा। मौके पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन हजार की नकदी बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर संविदाकर्मी है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। सैदनगर के खोद निवासी गांव वजवाला निवासी कैलाश सिंह पेशे से वकील हैं। उन्होंने 19 जून को सीएमओ कार्यालय में डी फार्मा के ट्रेनिंग का लेटर बनाने के लिए आवेदन किया था।

सीएमओ कार्यालय में ऑपरेटर के पद पर तैनात नवीन कुमार ने उनसे लेटर तैयार करने के एवज में 3000 रुपये की मांग की। इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन टीम से की। सोमवार को वह नवीन कुमार को पैसे देने के लिए टीम के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जब नवीन कुमार ने उनसे पैसे लिए तभी एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें