फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी की खोज में श्रीराम पहुंचे किष्किंधा पर्वत, हनुमान ने फूंक डाली लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान कोसी मार्ग पर लंका दहन, ज्वालानगर में चरण पादुका और सिविल लाइंस में सीता हरण का मंचन हुआ। दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर हो रहे मंचन का शुभारंभ अतिथि ईश्वर सरन अग्रवाल ने किया। कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्रीबृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता की खोज और लंका दहन का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, सुनील कुमार गोयल उर्फ ताऊ जी, अरविंद अग्रवाल, विनोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग, अरुण अग्रवाल, सुभाष आदि मौजूद रहे। सुबह को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन हुआ। जिसे देख दर्शक अभिभूत हो गए।
वहीं, श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर में चल रहे रामलीला मंचन में सीता हरण, शबरी मिलन और राम सुग्रीव मित्रता आदि का मंचन किया गया। सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ.तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, चितरंजन श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, मोहित मल्होत्रा, आशु गुप्ता, सुभाष सक्सेना, नवनीत सक्सेना, नंदकिशोर शर्मा, संतोष प्रसाद, संजू शर्मा, अन्नू सक्सेना, अनिल सक्सेना, लष्मन्न शर्मा, अंकुश सक्सेना, अन्नू पटेल, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में सूर्पणखा नाक छेदन, सीता हरण और जटायू मोक्ष का मंचन किया गया। अध्यक्ष अमर नाथ खनेजा, उपाध्यक्ष महेश जुनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, सतीश चंद भाटिया, अनिल अरोड़ा, पवन बांगा, नवीन भाटिया, राजेंद्र सिड़ाना, डिक्की आनंद, अजय अरोड़ा, राकेश कुमार शर्मा, जगन्नाथ चावला, प्रमोद आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें