फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामरहीम कोठी विवाद, एडीजी के आदेश पर एसपी ने शुरू की जांच

Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामरहीम कोठी निवासी विधवा नगमा ने एक पुलिस अधिकारी और एक दारोगा पर अपराधी से मिलीभगत कर उसकी कोठी पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एडीजी बरेली जोन से शिकायत की है। साथ ही सिविल लाइंस थाने में दर्ज रिपोर्ट की जांच रामपुर जिले से बाहर किसी अन्य पुलिस से कराने की मांग की है। एडीजी के आदेश पर एसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडीजी बरेली जोन को दिए शिकायत पत्र में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली नगमा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पूर्व किरायेदार ने प्रार्थिनी को गुमराह करके धोखाधड़ी से रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। सिविल कोर्ट ने रजिस्ट्री रद्द कर प्रार्थिनी को मकान में काबिज करा दिया।

प्रार्थिनी का आरोप है कि फरवरी में उसने मकान में घुसने का प्रयास किया और फायरिंग की। इस मामले में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज है, लेकिन आरोप है कि पुलिस की सांठगांठ से इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन

11 मई 2026 को थाना पुलिस व एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर किराएदार को मकान में तोड़फोड़ करने में मदद की।
आरोप है कि इस दौरान प्रार्थिनी का कैमरा, डीवीआर और बेटी का पांच तोले सोने का बैग चोरी हो गया।

प्रार्थिनी के अनुसार, डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर मुकदमा अपराध संख्या 61 दर्ज हुआ, लेकिन स्थानीय पुलिस से उन्हें धमकी मिल रही है। प्रार्थिनी ने एडीजी बरेली जोन से इन दोनों मुकदमों की विवेचना रामपुर से बाहर कराने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि एडीजी के वहां से एक शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें