फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की प्रबल संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। तड़के तेज बारिश हुई, तो सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश सामान्य के मुकाबले कम हुई है। इन दिनों सामान्य बारिश 9.3 मिमी होनी चाहिए, जबकि अब तक सिर्फ 5.1 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार हैं, जो आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से शहर के विकास नगर, मोहम्मद अली जौहर मार्ग के किनारे जलभराव हो गया। मानसून की पहली बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। किसानों ने धान की फसल की रोपाई करने के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बाजार, बिजली, आम जनजीवन, स्वास्थ्य पर बारिश का क्या असर रहा और आने वाले दिनों में लोगों को क्या सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें