फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 70 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुई छात्रों की पढ़ाई को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार 70 फीसदी कोर्स के आधार पर बोर्ड परीक्षाएं कराएगा। माध्यमिक विद्यालयों ने भी दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की तैयारी 70 फीसदी कोर्स से ही कराई की गई है। यही वजह है कि कोर्स समय से पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालयों और इंटर कालेजों में सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होती है। लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं चल सका। कोरोना की दूसरी लहर के कारण विद्यालय बंद हो गए थे। दूसरी लहर आ जाने के बाद विद्यालय खुले भी तो उसके बाद जनवरी माह में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी, जिसकी वजह से फिर से पढ़ाई प्रभावित हुई। अब बीते करीब एक माह से ही विद्यालय खुले हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विषय विशेषज्ञों के साथ मंथन करने के बाद 70 फीसदी कोर्स के आधार पर बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया था। माध्यमिक विद्यालयों में तैैयारी 70 फीसदी ही कोर्स की कराई गई है। राजकीय रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि विद्यार्थियों का 70 फीसदी कोर्स पूरा कराया जा चुका है। कुछ हद तक रिवीजन भी कराया गया है। इन दिनों प्री बोर्ड परीक्षाएं विद्यालयों में चल रही हैं, जो छात्रों की तैयारी को आंकने में सहयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें