फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शंभू का जलाभिषेक कर मस्ती में झूमें शिव भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डाक निशान यात्रा खाटू श्याम जी समिति की ओर किए गए जलाभिषेक के दौरान शिवभक्त देर तक भोले की मस्ती में लीन होकर नृत्य करते रहे। शिव शंभू के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को आधी रात के बाद समिति की ओर से शिव भक्त बृजघाट को जल लेने गए थे। रविवार को तड़के शिव भक्त ब्रजघाट से दौड़ते हुए जल लेकर भमरौआ मंदिर के लिए रवाना हुए। दोपहर 2.30 बजे शिवभक्तों ने भमरौआ स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी।जलाभिषेक के बाद बाबा का रुद्राभिषेेेक भी किया। जलाभिषेक के बाद हुई आरती। इसके बाद देर तक श्रद्धालु शिव की मस्ती में खोकर देर तक नृत्य करते रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूरी होने पर भंडारे लगाए थे। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संजीव कश्यप, प्रदीप अग्रवाल, लवी सक्सेना, बाबू गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शोभित गुप्ता, लल्ला भाई, राजा गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें