फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक

Thu, 19 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन व 17140 का वेतनमान लगाए जाने की मांग की है। कहा कि यदि उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के सामने पहुंचकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की समस्याएं गिनाईं। उन्होंने वर्ष 2013 व 15 में प्रोन्नत शिक्षकों को 17140 का वेतनमान दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि इसको लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि कई दफा मांग की जा चुकी है। कहा कि नव नियुक्त शिक्षकों के  बकायों का भुगतान किया जाए साथ ही 31 मार्च 2013 तक सेवा में आने वाले शिक्षकों का प्रमोशन किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों का चयनवेतनमान दिए जाने साथ ही ग्रीष्मवकाश में प्रधानों की देखरेख में मिड डे मील का वितरण कराने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू, जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, शकुंतला लोधी, रविंद्र गंगवार, छत्रपाल सिंह यादव, संजीव चंदेल, अशोक कुमार, पूजा गुप्ता, अमित शर्मा, नीलम, सीमा, बबिता, राखी, संतोष प्रसाद आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें