मसवासी/स्वार। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा के राशन विक्रेता द्वारा कथित तौर पर कम खाद्यान्न बांटे जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। उपभोक्ताओं ने एसडीएम से विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चाऊपुरा में राशन विक्रेता द्वारा रविवार को खाद्यान्न बांटा जा रहा था। इस दौरान उपभोक्ताओं ने घटतौली का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं का कहना था कि पूरी मात्रा में राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। इसके अलाव पाम आयल और चना भी पूरा नहीं वितरण किए जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि राशन विक्रेता ने 600 ग्राम रिफाइंड और 600 ग्राम चने का वितरण किया है, जबकि शासन के दिशा निर्देश के तहत एक किलो रिफाइंड और एक किलो चने का वितरण किया जाना था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन डीलर का पुत्र गाली गलौज के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। उपभोक्ताओं ने स्वार उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत से जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद