फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। थाना अजीमनगर क्षेत्र के इमरता गांव में धार्मिक स्थल के नजदीक शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दुकानदार का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को इमरता गांव की महिलाएं एकत्र होकर धार्मिक स्थल के पास स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गईं। शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान है। शराब पीकर लोग आए दिन गाली गलौज करते हैं। जिसके चलते महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अफसरों के खिलाफ जमकर आरोप भी लगाए। महिलाओं के हंगामा काटने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देख महिलाओं ने नारेबाजी तेज कर दी। चौकी इंचार्ज के शराब की दुकान हटाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हो गई। प्रदर्शन करने वालों में रूपम सैनी, दयावती, उर्मिला, कमला, भगवान देवी क्रांति, उषा, जावित्री चंदा, पूनम, लक्ष्मी समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें