फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो घंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के बैनर तले बुधवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में गेट पर एकत्र होकर धरना भी दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीस सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भर में चरण बद्ध विरोध प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। जिसमें नौ दिसंबर से फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिसमें जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन में हरीश धोनी, दीपक त्यागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद, राधेश्याम, हेम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें