फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ का पुतला फूंककर आंदोलन को चेताया, नारेबाजी

Mon, 17 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में नवाज शरीफ का पुतला फूंकते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंके जाने पर नई परंपरा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज करा देने से पुलिस के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। गांव-गांव प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ढकिया गांव में प्रदर्शन किया और नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर चरतपुर-रसूलपुर के लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे को निरस्त करने और जेल भेजे गए दोनों हिंदुओं को रिहा करने की मांग की। 

रविवार शाम ढकिया में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुवंरपाल सिंह व आरएसएस के खंड संघ चालक लायक सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के  कार्यकर्ता मैन मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक के चौराहे पर एकत्र हुए।  जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चतरपुर व रसूलपुर के  हिंदुओं के खिलाफ पुतला फूंकने में लिखे गए झूठे मुकदमे को वापस लिए जाने  की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने हिंदुओं के खिलाफ लिखा गया झूठा मुकदमा शीघ्र ही वापस लेकर जेल भेजे गए निर्दोष दोनों हिंदुओं को रिहा नहीं किया तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिंदुओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी  की। पुतला फूंकने के दौरान कुवंरपाल सिंह, लायक सिंह, श्यामपाल सिंह,  भागीरथ सिंह, टिंकू, सतीश कुमार, गुडडू, नीटू, राकेश, धर्मपाल सिंह, ओमपाल  सिंह, गज्जू सिंह आदि मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें