फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गए अफसरों को घेरा, ग्रामीणों पर बरसीं लाठियां

Mon, 22 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक /शाहबाद  /रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव शेहदरा में पुलिस कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्व टीम के साथ हदरा गांव में रविवार की दोपहर अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर तहसीलदार के साथ गई राजस्व टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने जीप में सवार तहसीलदार की टीम को खींचने की कोशिश की। हंगामा करते हुए जीप को फूंकने की कोशिश की गई। हंगामे पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी को भीड़ ने पलटने की कोशिश की।  एक पहिए की हवा निकाल दी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकार तितर-बितर किया। राजस्व अफसरों को भीड़ से निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि दीवार गिराने के समय बतूलन बेगम और रायदा घायल हो गईं।

राजस्व प्रशासन बिना नोटिस के दीवार ढहाने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं और बेकसूरों को पीटने का आरोप लगाया है।प्रशासन ने चार दिन पहले की घटना से कोई सबक नहीं लिया।  कोतवाली क्षेत्र के तहसील शाहबाद के राजस्व गांव शाहदरा निवासी साविर और आसिख के अवैध कब्जा करके किए बनाई गई दीवार को हटाने के लिए तहसीलदार मदन लाल राठौर के नेतृत्व में राजस्व टीम जेसीबी लेकर तालाब के पास पहुंची थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और राजस्व टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए तहसीलदार की जीप को घेर लिय। राजस्व टीम को खींचने की कोशिश की। उस समय जीप में नायब तहसीलदार दीपक चाौधरी, कानूनगो रामप्रसाद तथा लेखपाल अमर जीत सिंह जीप में सवार थे। भीड़ ने जीप को फूंकने के लिए हल्ला करना शुरू कर दिया। जिस पर राजस्व टीम और साथ गई रेबडी पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन

 
बवाल की सूचना पर शाहबाद के एसडीएम बी. प्रसाद गांव पहुंचे और मामले की गंभीरता  को भांपकर जीप सवार स्टाफ को अपनी गाड़ी में बुलाकर बैठा लिया। जिस पर भीड़ और भड़क गई। उन्होंने चारपाई  गाड़ी के आगे लगा दी। महिलाएं और कुछ बच्चे गाड़ी के  आगे लेट गए। भीड़ ने एसडीएम के वाहन को पलटने की को कोशिश की। गुस्साए लोगों ने हंसिया लेकर गाड़ी के अगले पहिए का टायर भी काटने की कोशिश की। पंचर कर दिया। एक महिला ने विरोध में अपने बच्चे को राजस्व टीम के सामने ही पटकने की कोशिश की। यहां पर हुए बवाल पर बारात की भीड़ भी जमा हो गई थी।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर कोतवाल आर.बी. कौल और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकार कर तितर-बितर किया। ाइससे भगदड़ एवं अफरा-तफरी मच गई। कई लोग चोटिल हुए हैं। एसडीएम वी.प्रसाद का कहना है कि अवैध निर्माण हटवाने गई तहसीलदार की जीप सवार राजस्व टीम को विरोध करने वाली भीड़ ने घेरकर  स्टाफ को खींचने की कोशिश की  थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें