फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स में बिजली गुल, अकीदतमंदों का हंगामा    

Mon, 22 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / सैदनगर/ रामपुर 
विज्ञापन
सीगन खेड़ा मे दरगाह हजरत सय्यद हबीब हसन शहा मियां के उर्स मे चदार पोशी करते अकीदतमंद। अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन


हजरत सैयद हबीब हसन शाह मियां के उर्स में पूरी रात बिजली गुल रही है। अकीदमंदों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। अकीदतमंदों ने अंधेरे में ही दरगाह पर चादरपोशी की। उर्स में दूसरे दिन अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ गई।       

सींगनखेड़ा स्थित हजरत सैयद हबीब हसन शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स में पूरी रात बिजली गुल रही है। बिजली न आने के विरोध में अकीदतमंदों ने हंगामा किया। अंधेरे में भी गांव में चादरों के जुलूस निकाले गए। उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ गई। बाद नमाज जुहर रामपुर शहर से चादरों के जुलूस अकीदत दरागाह पहुंचे। अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नत मांगी। पीर की पैंठ, पुराना गंज और पहाड़ी गेट से भी चादरों के जूलूस सींगनखेड़ा पहुंचे। बाद नमाज इशा से कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हो गया। उर्स में दूर दराज से भी अकीदतमंदों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आने वाले अकीतदतमंदों के ठहरने और खाने का भी इंतजाम किया गया है। उर्स में सज्जादाशीन सैयद मोहम्मद यासीन मियां, सैयद आरिफ मियां, तारिक मियां, नासिर मियां, मुजीबुल हक, महमूद अली, हिदायत अली, सलामत, कासम अली, मकसूद अहमद, नाजिम अली, मुराद हुसैन, जुम्मा, नबीजान, डा. मेहंदी हसन, मुसाहफ अली, वासिफ अली, नबी जहूर, नईम मियां, जमीर हुसैन, डा. अता हुसैन भी थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें