फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर पैदल मार्च निकालेंगे कांग्रेसी, निंदा प्रस्ताव भी पारित

Mon, 28 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को कांग्रेस कार्यलय पर बैठक करते कांग्रेसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर कांग्रेस में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसी सोमवार को पैदल मार्च निकालेंगे। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने इस कार्यक्रम के बिसलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रवि टंडन को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने पैदल मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह, अरशद अली खां गुड्डू, फैसल हसन, आमिर कुरैशी, शिवा शर्मा, राशिद, परवीन मौजूद रहे।
 
दूसरी ओर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी का विरोध किया। लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि सोमवार को भारत बंद के आह्वान में आम लोगों को शामिल होना चाहिए। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर फैसल हसन, आमिर मियां, ताबिश, सुहेल खां, रिजवान मियां, कमाल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशाल रैली निकाली - अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। रैली की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष बाबर अली खां ने काला झंडा दिखाकर की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां, सऊद खां, समी खां, यावर खां, वाजिद आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें