खनन की शिकायत करने की रंजिश में एक ग्रामीण को आरोपियों ने गोली मार दी। ग्रामीण की हालत गंभीर है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलिस अवैध खनन की कार्रवाई कर चुकी है।
गुरुवार की रात कस्बे के मौहल्ला कच्ची मस्जिद निवासी मकसूद पुत्र कय्यूम अपने पुत्र सलीम व साथी शौकीन के साथ कस्बे के ही चौधरी अतर सिंह से मिलकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने मकसूद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर जब मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे तो उनमें से एक व्यक्ति ने पीछे से ग्रामीण पर तमंचे से फायर झोंक दिया। भीड़ बढ़ने पर हमलावर फरार हो गए। गोली ग्रामीण के बाएं कंधे से नीचे बाजू में लगी है। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुँच गए और ग्रामीण को तुरंत सीएचसी टांडा ले गए। गंभार हालत में जिला चिकित्सालय रामपुर भर्ती कराया है।
मकसूद के साथी शौकीन ने टांडा कोतवाली में कस्बा निवासी हाजी गुलाम हुसैन और उसके पुत्र जुल्फिकार इश्तकार, इकरार व सालिम सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर टांडा रौदास सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार खनन की शिकायत करने की रंजिश में गोली मारी है, मकसूद ने गुलाम हुसैन और उनके पुत्र जुफ्किार के खिलाफ शिकायतें की थीं।