फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालानगर में गंदगी देख लोगों के साथ सड़कों पर उतरीं सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ज्वालानगर में कूड़ा घर से कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। ऐसे में आक्रोशित लोग सड़कों पर आ गए। उनके साथ सभासद भी उतर आईं। नारेबाजी कर नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन जानबूझकर हिंदू बहुल इलाकों में काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

ज्वालानगर में राम मनोहर लोहिया पार्क के पास कूड़े का ढेर लगा है। लगातार शिकायतों के बाद भी कूड़ा नहीं उठवाया गया, जिस पर रविवार को क्षेत्र के लोग सड़कों पर आ गए। सभासद श्वेता शर्मा भी लोगों के साथ आईं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष मनमाने ढंग से काम कर रही हैं। जानबूझकर हिंदुओं के पर्व पर साफ सफाई नहीं कराई जा रही है। जबकि, नगर पालिका प्रशासन के कार्यकाल में कामकाज बेहतर था। वार्ड में तो सभासदों की लाइटें लगवाई जा रही हैं और न ही दूसरे काम कराए जा रहे हैं। कहा कि नगर पालिका प्रशासन अपना रवैया सुधार ले, वरना आंदोलन होगा। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश शर्मा, राजीव लोचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें