फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत अंतिम दिन शनिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास किया व ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

शनिवार को अभियान के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार रात को पदाधिकरियों ने ग्राम जादोपुर में रात्रि प्रवास और भोजन किया। वहीं सैदनगर में प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा कि देश के पिछले करीब 70 साल के विकास को भाजपा सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में खत्म कर दिया। महंगाई से जनता त्रस्त है और मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं। लोगों का ध्यान उनकी मूल समस्याओं व मुद्दों से हटाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने भी प्रवास व संपर्क अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा। इस मौके पर अकरम सुल्तान, रामगोपाल सैनी, मुश्ताक अली, विपिन कुमार, इदरीस अहमद, मुजीब खां, गगनदीप सिंह, महरबान अली, हिमांशु मैक्स, ऋषभ गंगवार, अय्यूब अली, जमील मियां, निजाम अली, बाबू अली आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें