रामपुर/मिलक। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वर्चुअली प्रदेश स्तर से संचालित हो रहे धरना प्रदर्शन से जुड़े। कांग्रेसियों ने सभी परीक्षार्थियों के टीकाकरण के बाद ही यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की भी मांग की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार इस महामारी में पूरी तरह विफल रही है। आरोप लगाया कि सरकार ने करोना से हुई मौतों के आंकडो को छुपाने का काम किया है। कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री को बचाने में लगे हैं, जबकि शिक्षा मंत्री के भाई को फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी दिलाने पर बर्खास्त किया जाए। साथ ही मांग की कि कक्षा 12 वीं की परीक्षा तब कराई जाए जब छात्रों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगा दी जाए। अगर वैक्सीन नहीं लगे तो परीक्षा नहीं होनी चाहिए। सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा सरकार ने छात्रो की जान जोखिम मे डालने का पूरा मन बना लिया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सय्यद फैसल हसन, एजाज हुसैन, मुश्ताक अली, अकरम सुल्तान, महफूज मंसूरी, शकील मंसूरी, फरीद खां, इमरोज मंसूरी, अली हसन, दामोदार सिंह, हसीब खां, उमर अल्वी, रियाज अहमद, इदरीस अहमद, शारिक अली, समद खा, अंकुश अग्रवाल, नादिर बैग, ताबिश खां, दाताराम सैनी, इकरार हुसैन, समीर अहमद, कमाल पाशा आदि मौजूद रहे।
मिलक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के जरिए भेजा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री के भाई की विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति नियम के खिलाफ है। आरोप है कि उन्होंने अनैतिक लाभ पहुंचाने को नियुक्ति में साथ दिया। ज्ञापन में आरोपी मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।