रामपुर। जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वहीं सोमवार को 14 नए संक्रमितों की भी पुष्टि की गई है।
जिले में नए कोरोना संक्रमितों और आइसोलेट संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है जो कि राहत देने वाला है। हालांकि अभी भी कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमा नहीं है, लेकिन इसमें कमी जरूर आई है। कोरोना संक्रमण के मामले अब लगातार कम हो रहे हैं लेकिन, इसके बावजूद अभी भी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। सोमवार को पोर्टल पर जिला अस्पताल में भर्ती एक बिलासपुर क्षेत्र के 55 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत की सूचना अपलोड की गई है। वहीं 14 नए संक्रमितों में आरटीपीसीआर जांच में 10 और निजी लैब में जांच में चार संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को एंटीजन जांच में किसी भी नए संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में 38 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले 254 रह गए हैं।